ड्यू डेट कैलकुलेटर

यह ऑनलाइन ड्यू डेट कैलकुलेटर माँ बनने वाली औरतों को उनके आखिरी मासिक धर्म या गर्भाधान की तारीख के आधार पर उनकी ड्यू डेट की गणना करने में मदद करता है।

परिणाम
संभवतः आप अभी गर्भवती नहीं हैं।

आपकी गणना में त्रुटि थी।

विषय सूची

  1. यहां बताया गया है कि आपको ड्यू डेट कैलकुलेटर का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए
  2. गर्भावस्था की अवधि
  3. गर्भकालीन (जेस्टेशन्ल) (मासिक धर्म) उम्र बनाम प्रजननक्षम (फर्टाइल) (ओव्यूलेशन) उम्र
  4. आपकी डिलीवरी की तारीख का अनुमान लगाने के तरीके
    1. hCG स्तरों को मापना
    2. आखिरी मासिक धर्म की तारीख
    3. अल्ट्रासाउंड स्कैन
    4. भ्रूण की हलचल
    5. IVF तारीख
    6. स्त्रीरोग संबंधी परीक्षा
  5. प्रसव पीड़ा होने के संकेत

ड्यू डेट कैलकुलेटर

क्या आपको अभी-अभी एक पॉज़िटिव गर्भावस्था टेस्ट मिला है और आप सोच रहीं हैं कि आपके बच्चे की ड्यू डेट क्या होगी? चिंता न करें! हमारा ड्यू डेट कैलकुलेटर आपको यह अनुमान लगाने में मदद कर सकता है कि आपको अपने प्यारे से बच्चे को पहली बार गोद में उठाने का मौका कब मिलेगा। आप गर्भवती होने की तारीख या अपने पिछले मासिक धर्म की तारीख का इस्तेमाल करके ड्यू डेट की गणना कर सकती हैं।

यह जानना कि आपके बच्चे को जन्म देने की संभावना किन दिनों में है, इस बात को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है कि आपको और आपके अजन्मे बच्चे को आपकी ज़रूरतों के लिए सबसे अच्छी देखभाल मिले। बस इस बात को ध्यान रखें कि ड्यू डेट कैलकुलेटर सिर्फ आपको एक अनुमान देने के लिए बना है। ड्यू डेट्स में बदलाव और बच्चों का अलग दिनों में जन्म लेना आम बात है।

यहां बताया गया है कि आपको ड्यू डेट कैलकुलेटर का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए

एक ड्यू डेट कैलकुलेटर एक साधारण काम के लिए बना है: आपको यह अनुमान लगाने में मदद करने के लिए कि आपके अपने बच्चे को जन्म देने की संभावना कब है। यह उन महिलाओं के लिए खास कर सहायक है जो अभी तक अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ (गाइनकोलोजिस्ट) के पास नहीं गई हैं और डॉक्टर के पास जाने से पहले अपनी ड्यू डेट जानना चाहती हैं। लेकिन, जैसा कि हमने उल्लेख किया है, गर्भावस्था कैलकुलेटर सिर्फ एक अनुमान देता है, क्योंकि बहुत कम बच्चे वास्तव में उस दिन पैदा होते हैं जिस दिन उनकी ड्यू डेट होती है।

ऐसे कई महत्वपूर्ण कारण होते हैं जिनकी वजह से आप अपनी ड्यू डेट जानना चाहेंगी। बच्चे के आने के दिन को समझने और उसके आने की तैयारी करने में आपकी मदद करने के अलावा, यह आपके देखभाल प्रदाता को आपके और आपके बढ़ते बच्चे के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए आवश्यक जानकारी भी देता है।

ड्यू डेट्स की गणना कई तरीकों का इस्तेमाल करके की जा सकती है। हालाँकि, कुछ दूसरे तरीके उतने सटीक नहीं हैं। जब आप अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के पास जाती हैं, तो वे अल्ट्रासाउंड मेश़र्मन्ट्स और आपके आखिरी मासिक धर्म की तारीख के आधार पर ड्यू डेट बदल सकते हैं।

गर्भावस्था की अवधि

गर्भावस्था की गणना आपके आखिरी मासिक धर्म के पहले दिन की तारीख से की जाती है। इसका मतलब है कि आपके गर्भवती होने तक के दो सप्ताह अभी भी जारी रहते हैं। एक पूर्ण अवधि की गर्भावस्था अंतिम मासिक धर्म से लगभग 40 सप्ताह तक चलती है, जो लगभग नौ कैलेंडर महीनों के बराबर होती है।

और गर्भावस्था के साथ, हर हफ्ते मायने रखते हैं! समय से पहले या अपरिपक्व जन्म लेने वाले बच्चे 37 सप्ताह या उससे पहले पैदा होते हैं, और 38 सप्ताह से पहले पैदा हुए बच्चों के नवजात गहन देखभाल इकाई में भर्ती करने की संभावना अधिक होती है।

गर्भकालीन (जेस्टेशन्ल) (मासिक धर्म) उम्र बनाम प्रजननक्षम (फर्टाइल) (ओव्यूलेशन) उम्र

अपनी ड्यू डेट का अनुमान लगाने का सबसे आम तरीका आपके पिछले मासिक धर्म की शुरुआत की तारीख का इस्तेमाल करके इसकी गणना करना है। ड्यू डेट उस दिन के 40 सप्ताह बाद होती है। इस तरीके का लाभ यह है कि ज्यादातर महिलाओं को पता होता है कि उनका आखिरी मासिक धर्म किस दिन शुरू हुआ था, क्योंकि इसे जानना, आपके ओव्यूलेट करने की तारीख जानने से कहीं ज्यादा आसान है। हालाँकि, हो सकता है कि यह सटीक ना हो, खासकर अगर आपका मासिक धर्म अनियमित है, या आप गर्भनिरोधक लेती हैं तो।

ओव्यूलेशन उम्र का इस्तेमाल तब किया जाता है जब महिला को पता होता है कि उसने किस दिन गर्भधारण किया था। अगर आप इस तारीख को जानती हैं, तो आप इसके आगे सिर्फ 38 सप्ताह गिन लीजिए, और यही आपकी ड्यू डेट होगी। यह तरीका कम प्रचलित है क्योंकि यह सिर्फ तभी काम करता है जब आप गर्भवती होने के दिन के बारे में सही से जानती हों। यह उन महिलाओं के लिए भी अच्छे से काम करता है जिन्होंने ओव्यूलेशन कैलकुलेटर का इस्तेमाल यह अनुमान लगाने के लिए किया था कि वे कब ओव्यूलेट कर रही थीं।

यह भी ध्यान देने योग्य है कि यह निर्धारित करना चुनौती भरा हो सकता है कि आप गर्भावस्था कब हुई, ओव्यूलेशन की तारीख के साथ भी। शुक्राणु (स्पर्म) एक महिला के फैलोपियन ट्यूब के अंदर पांच दिनों तक रह सकते हैं, लेकिन सिर्फ 12 से 24 घंटे की अवधि होती है जहां आप ओव्यूलेशन के बाद गर्भवती हो सकती हैं। इसलिए, अगर सेक्स करने के कुछ दिनों बाद आप ओव्यूलेट हुई हैं, तो हो सकता है कि गर्भावस्था तब हुई हो।

आपकी डिलीवरी की तारीख का अनुमान लगाने के तरीके

ऐसे कई तरीके हैं जिनसे आपकी दाई माँ या डॉक्टर डिलीवरी की अनुमानित तारीख बता सकते हैं। आइए हर एक तरीके पर एक नज़र डालें और बताएं कि वे कैसे काम करते हैं:

hCG स्तरों को मापना

HCG (ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन) को आमतौर पर गर्भावस्था हार्मोन के रूप में जाना जाता है क्योंकि यह प्लेसेंटा में मौजूद कोशिकाओं द्वारा बनाया जाता है, जो निषेचित (फर्टिलाइज्ड) होने और गर्भाशय से जुड़े होने के बाद अंडे को पोषण देने का काम करता है। गर्भधारण के 12 से 14 दिनों के बीच मूत्र टेस्ट में hCG के स्तर का पता लगाया जा सकता है, जबकि hCG 11 दिनों के अंदर ही रक्त में पाए जा सकते हैं।

घरेलू गर्भावस्था टेस्ट आपके मूत्र में hCG की उपस्थिति के आधार पर पॉज़िटिव परिणाम देते हैं। महिला को अल्ट्रासाउंड कराने से पहले डॉक्टर इन स्तरों का इस्तेमाल करके गर्भावस्था की पुष्टि करने के लिए रक्त टेस्ट कर सकते हैं।

आखिरी मासिक धर्म की तारीख

जब आपका गर्भावस्था टेस्ट पॉज़िटिव निकलता है, तो आपकी ड्यू डेट की गणना करने का सबसे सामान्य तरीका आपके आखिरी मासिक धर्म की तारीख का इस्तेमाल करना है। आप इस डेटा को गर्भावस्था के ड्यू डेट कैलकुलेटर में डाल सकती हैं, या उस तारीख में 7 दिन जोड़ कर 3 महीने घटा सकती हैं। या, समीकरण का एक आसान वर्श़न आपके आखिरी मासिक धर्म के पहले दिन में 40 सप्ताह जोड़ना है।

अल्ट्रासाउंड स्कैन

अगर डॉक्टर अन्य तरीकों का इस्तेमाल करके आपकी ड्यू डेट का अनुमान नहीं लगा सकते हैं, तो वे अल्ट्रासाउंड मशीन की मदद ले सकते हैं। ये टेस्ट आपके गर्भवती होने की अवधि निर्धारित करने के लिए सबसे ज्यादा प्रभावी होते हैं, खासकर जब गर्भावस्था के 20 सप्ताह से पहले किया जाए तो।

7वें सप्ताह तक, आप भ्रूण के आकार के आधार पर जितना हो सके उतना सटीक अल्ट्रासाउंड का इस्तेमाल करके गर्भकालीन (जेस्टेशन्ल) उम्र की गणना कर सकती हैं। इस अवधि के दौरान, भ्रूण सभी महिलाओं में समान रूप से विकसित होता है।

लगभग 10वें सप्ताह से, भ्रूण का आकार कई कारकों पर निर्भर करेगा, जिसमें माता-पिता का वजन, महिला का आहार और आनुवंशिक विशेषताएं शामिल हैं। विकास के एक ही अंतर्गर्भाशयी (इन्ट्रयूटराइन) चरण में सामान्य रूप से बढ़ने वाले शिशुओं के लिए अलग आकार और वजन में बढ़ना इन्हीं कारकों से संभव होता है।

12वें सप्ताह से शुरू होकर, गर्भकालीन (जेस्टेशन्ल) उम्र का निर्धारण भ्रूणमिति (फेटोमेट्री) द्वारा किया जाता है। भ्रूणमिति (फेटोमेट्री) हाथ, पैर, सिर और आंतरिक अंगों के आकार से भ्रूण के अल्ट्रासाउंड मेश़र्मन्ट करने की एक विधि है।

गर्भकालीन (जेस्टेशन्ल) उम्र के अलावा, भ्रूणमिति (फेटोमेट्री) का इस्तेमाल इन सभी को निर्धारित करने के लिए किया जा सकता है:

  • भ्रूण में असामान्यताओं की उपस्थिति/अनुपस्थिति;
  • भ्रूण मंदता के लक्षण।
  • आनुवंशिक असामान्यताएं।

23वें सप्ताह के बाद, भ्रूणमिति (फेटोमेट्री) के नतीजे कम भरोसेमंद हो जाते हैं। गर्भाकालीन (जेस्टेशन्ल) उम्र निर्धारित करने और भ्रूण के विकास की निगरानी के लिए डॉक्टर अन्य तरीकों का इस्तेमाल करते हैं।

भ्रूण की हलचल

महिलाएं आमतौर पर गर्भावस्था के 18 से 25 सप्ताह के बीच अपने पहले बच्चे की गतिविधियों को महसूस करती हैं, हालांकि अनुभवी माताएं इसे पहले भी नोटिस कर सकती हैं। बच्चे की हलचल को महसूस करना बच्चे के स्वस्थ होने का एक आश्वस्त संकेत है, लेकिन कुछ महिलाओं के लिए इस बिंदु तक अपनी गर्भावस्था के बारे में अनजान रहना असामान्य नहीं है, अगर उनमें कोई अन्य लक्षण न हों।

गर्भावस्था के दौरान, स्वास्थ्य सेवा प्रदाता बच्चे के विकास की निगरानी करते हैं, जिसमें गर्भाशय में उनकी स्थिति भी शामिल है। जबकि बच्चे के सिर को ऊपर उठाकर ब्रीच स्थिति गर्भावस्था के अंत तक जारी रह सकती है, अधिकांश बच्चे प्रसव से काफी पहले, अक्सर 28-30 सप्ताह तक, सिर को नीचे (सेफेलिक) स्थिति में ले लेते हैं। हालाँकि, अकेले शिशु की स्थिति प्रसव की शुरुआत की भविष्यवाणी नहीं करती है।

IVF तारीख

अगर आपने गर्भवती होने के लिए इन विट्रो फर्टिलाइज़ेशन (IVF) या एम्ब्रीयो क्रायोप्रेजर्वेशन का इस्तेमाल किया है, तो आप अपनी ड्यू डेट की गणना करने के लिए अपने IVF ट्रांसफर की तारीख का इस्तेमाल कर सकती हैं। उदाहरण के लिए, अगर प्रदाता ने आपके अंडे निकलने के पांच दिन बाद भ्रूण को ट्रांसफर किया है, तो आप उस तारीख से 261 दिन आगे की गणना कर सकती हैं।

इसके अलावा, अगर आपके अंडों को निकले जाने के तीन दिन बाद ट्रांसफर किया गया था, तो आपको ड्यू डेट के लिए 263 दिनों तक की गणना करनी चाहिए। आम तौर पर, आपको ये गणना करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि प्रदाता तारीख की गणना करेगा और आपको बताएगा।

स्त्रीरोग संबंधी परीक्षा

जब आपके गर्भवती होने की संभावना होती है, तो आपका डॉक्टर संभवतः एक पैल्विक परीक्षा करेगा। वे विभिन्न लक्षणों की तलाश करेंगे, जिससे उन्हें पता चलेगा कि आप गर्भवती हो सकती हैं या नहीं। यह उल्लेख करना महत्वपूर्ण है कि डॉक्टर आमतौर पर जिन संकेतों की तलाश करते हैं, वे निश्चित गर्भावस्था के संकेत नहीं हैं। हालांकि, वे अक्सर दिखाई देने वाले पहले लक्षणों में से कुछ होते हैं।

स्त्रीरोग संबंधी परीक्षा यह निर्धारित करने का एक बेहतरीन तरीका है कि क्या आप छह सप्ताह के आसपास गर्भवती हैं या नहीं। यह वह समय होता है जब आपकी योनि की परत काली पड़ने लगती है क्योंकि नसें ज्यादा दिखाई देने लगती हैं। इस स्थिति को चैडविक्स साइन के नाम से जाना जाता है और यह लगभग 6 सप्ताह तक दिखाई नहीं देता है।

प्रसव पीड़ा होने के संकेत

गर्भावस्था के अंत में, जैसे-जैसे आप अपने प्यारे जिगर के टुकड़े से मिलने के लिए उत्सुक होती हैं, भावनाएं गहरी हो जाती हैं। और यह देखते हुए कि आप लंबे समय से गर्भवती हैं, ज्यादातर महिलाएं आखिरी कुछ हफ्ते निकालने का इंतजार नहीं कर पाती हैं।

अगर आप चिड़चिड़ाने लगी हैं और सोच रही हैं कि क्या आपके आखिरी दिन करीब आ रहे हैं, तो प्रसव के इन शुरुआती लक्षणों पर ध्यान दें:

  • ऐंठन: कुछ महिलाओं को मासिक धर्म में ऐंठन का अनुभव होता है, जो ब्रैक्सटन हिक्स कॉन्ट्रैक्शन्स से अलग होते हैं। वे आम तौर पर घंटों या दिनों में आते हैं और जाते हैं और असहनीय नहीं होते हैं, लेकिन ध्यान देने योग्य होते हैं।
  • पेल्विक दबाव: आपको पेल्विक या योनि दबाव का भी अनुभव हो सकता है, जो आम तौर पर "लाइटनिंग" नामक प्रक्रिया के कारण होता है। यह तब होता है जब बच्चा श्रोणि में नीचे चला जाता है, जिससे आपको ऐसा महसूस होता है जैसे बच्चा "गिर गया" है।
  • म्यूकस प्लग (श्लेष्मा अवरोधक): अगर आपको अपने योनि स्राव (डिस्चार्ज) में भारी बदलाव दिखाई देता है, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि आपने अपना म्यूकस प्लग खो दिया है। यह प्लग एक सील बनाता था जो आपके बच्चे को बाहर से आने वाले बैक्टीरिया से बचाता है।
  • आपके स्राव (डिस्चार्ज) में बदलाव: आपका स्राव (डिस्चार्ज) गाढ़ा, चिपचिपा, थोड़ा गुलाबी या यहां तक कि पानी जैसा हो सकता है।
  • थकान: आप सामान्य से ज्यादा थकान महसूस करने लगती हैं।
  • दस्त
  • आपके क्रॉच में तेज, जलन वाला दर्द महसूस होना
  • ढेर सारी मात्रा में ऊर्जा: यह अक्सर नेस्टिंग से जुड़ा होता है, जब एक माँ अपने बच्चे के जन्म के लिए अपने घर का वातावरण तैयार कर रही होती है।

हालांकि इनमें से सिर्फ एक लक्षण होने से यह संकेत नहीं मिलता है कि प्रसव निकट है, अगर आपको कई लक्षण होते हैं, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि आप कुछ दिनों में अपने बच्चे को जन्म देंगी!